Followers

Saturday, June 5, 2021

आओ हम सब वृक्ष लगाएं



आओ हम सब वृक्ष लगाएं।

जीवनदात्री पृथ्वी को,
सब मिलकर फिर से महकाएं।
आओ हम सब वृक्ष लगाएं।

हरियाली हो चारो ओर,
इस पर हो हम सबका जोर;
हर कोना अमृत हो जाये,
जन जन में जागृति फैलाएं।
आओ हम सब वृक्ष लगाएं।

वृक्ष है जीवन का आधार,
बहुमूल्य सम्पदा का भरमार;
सुख शान्ति संसाधन लाएं,
खुद समझे सबको समझाएं।
आओ हम सब वृक्ष लगाएं।

जल,थल,नभ और भूजल में,
प्रकृति के वक्षस्थल में,
वृक्ष बनाते जीवन रेखाएं,
अनन्य जीव संरक्षण पाएं।
आओ हम सब वृक्ष लगाएं।



No comments:

Post a Comment