Followers

Thursday, December 5, 2019

मजबूत इरादे कड़ी मेहनत


मजबूत इरादे कड़ी मेहनत,
संघर्ष से सफलता मिलती है।

बहुमूल्य सोने और हीरों को,
आग में पिघलना (जलाना) पड़ता है;
सुन्दरता धारण करने के लिए,
हथौड़ों से पिटना पड़ता है;
जितनी भी चोंटे पड़ती हैं,
खूबसूरती उतनी निखरती है।

भाग्य छोड़ पुरुषार्थ करो,
मेहनत और व्यापार करो;
लक्ष्य ख्वाइशें सारे सपने,
अपने बूते साकार करो;
ज्ञान विवेक बुद्धि शक्ति से,
दुनिया की तस्वीर बदलती है।

तुझे खुद पर भरोसा करना होगा,
अंगारों पर भी चलना होगा,
विकट विकराल काल से भी,
हर हाल तुझे लड़ना होगा;
अकड़ पत्थरों की तोड़ सदा,
पानी की धार निकलती है।

मिल गई सफलता यदि दैवशात,
चखने में मजा न आता है;
निरंतर कठिन परिश्रम से,
जीवन परिवर्तित हो जाता है;
(खुद जीवन अमृत बन जाता है)
करमवीर जाबांजों की,
बदौलत दुनिया चलती है।

उद्योग कड़ी मेहनत के बिना,
बनता कोई सरताज नही;
दुनिया में सफलता पाने का,
परिश्रम के सिवा कोई राज नही;
ईमानदार श्रम करने से,
निश्चय ही सफलता मिलती है।

तकलीफ तजुर्बे ताकत से,
वीर बलशाली बादशाह बने,
गिरकर उठकर लड़कर दुनिया से,
शहंशाह  और सम्राट बने;
उत्साह साहस पराक्रम से,
परिस्थितियां भी झुक जाती हैं।

वीरशिवा अशोक सिकन्दर,
वीरता की ज्वलन्त कहानी हैं;
बाबर अकबर राणाप्रताप,
पराक्रम की सच्ची निशानी हैं;
पुरुषार्थ करने वालों के,
बल पर दुनिया बदलती हैं।

तू देख समय की कुटिल चाल,
मन हीन कभी भी मत करना;
कठिन से कठिन हालातों से,
कमजोर ह्रदय तुम मत करना;
समय परिस्थिति स्थिर नही,
हर घड़ी बदलती रहती है।
25.09.2019

No comments:

Post a Comment