भाग- एक
स्वर्गलोक अस्पताल का दृश्य।
माँ अपनी बेटी को भागती हुई लेकर आती है। बेटी के पेट में भयंकर दर्द है।
माँ- डॉक्टर साहब, मेरी बेटी
के पेट में बहुत तेज दर्द है। कुछ कीजिए डॉ साहब। जल्दी कुछ कीजिए।
(बेटी दर्द से चीख रही है)
डॉक्टर- ठीक है, मैं देखता हूँ।
(डॉक्टर बेटी की जांच करता है,
और माँ को डांटते हुए बोलता है)
डॉक्टर- जंक फूड खाने से लिवर
और किड्नी में गंभीर इन्फेक्शन हो गया है। गाल ब्लैडर में स्टोन हो गया है।
(माँ बेबस, घबराई और चकित निगाह
से डॉक्टर की तरफ
देखती है।)
माँ- लेकिन डॉक्टर साहब......
डॉक्टर (थोड़ा झिड़कते हुए)- लेकिन
क्या। आप जैसे माँ बाप की लापरवाही का नतीजा है, अब भुगतिए। बच्चे ने जिद की और आपने
उसे जंक फूड पकड़ा दिया। धीरे धीरे आदत पड़ी और फिर गंभीर बीमारी।
माँ (सहमते हुए धीमे स्वर में)-
प्लीज, मेरी बेटी को बचा लीजिए डॉक्टर साहब। मैं आपके हाथ जोड़ती हूँ। प्लीज।
डॉक्टर- तुरंत ऑपरेशन करना पड़ेगा।
लगभग 60 हजार का खर्च आएगा।
(माँ संशय और असमंजस में पड़ जाती
है और सोचती है।)
माँ (अपने मन में)- हे भगवान,
मैं इतना रुपया कहा से लाऊँगी। पर बेटी को ऐसे .. नहीं, नहीं, कुछ तो करना होगा।)
(फिर डॉक्टर से हिम्मत बांधकर
बोलती है)
माँ- ठीक है डॉक्टर साहब। आप
ऑपरेशन करिए। प्लीज मेरी बेटी की जान बचाइए।
(डॉक्टर ऑपरेशन करता है, बेटी
की आवाज शांत हो जाती है।)
डॉक्टर माँ से- मैंने बहुत प्रयास
किया, पर बेटी को बचा नहीं पाए।
(माँ जोर से चीखती और रोते हुए
बेटी को गोंद में उठाती है)
समाचार वाचक- सनसनीखेज खबर। आज
सिलीगुड़ी पुलिस ने स्वर्गलोक अस्पताल पर छापेमारी की। अस्पताल में फर्जी मिलावटी दवाओं,
उपचार के नाम पर धोखाधड़ी, मानव अंग तस्करी जैसी अनेक शिकायतों पर अस्पताल के मुखिया
को गिरफ्तार कर लिया है और अस्पताल को सील कर दिया है।
ऋषि सुश्रुत – मैं ऋषि सुश्रुत
हूँ। प्रकृति ने जीव जन्तु बनाए और उनके पोषण के लिए फल फूल जड़ी बूटी हवा पानी सब कुछ
दिया। मगर आज हम अपनी खराब खानपान की आदत और जीवनशैली के साथ साथ अनावश्यक एवं अत्यधिक
तनाव से खुद को बीमार कर रहे हैँ। स्वस्थ और
तंदुरुस्त रहना बहुत आसान और सरल है। बस हमे स्वस्थ और सरल जीवनशैली का संकल्प और जिम्मेदारी लेनी होगी। मेरा
आशीर्वाद आपके साथ है।
भाग-दो
(प्राइवेट स्कूल और सरकारी स्कूल
के बीच में खेल का मैदान। पास में कोचिंग सेंटर)
मयंक रूपाली से- रौनक नहीं दिखाई
दिया काफी दिन से।
रूपाली- हाँ, शायद बीमार होगा।
(अचानक रौनक दिखाई देता है।)
मयंक रौनक से (मस्ती के अंदाज
में)- कहाँ गायब हो गए थे जनाब।
रौनक (लड़खड़ाते मंद स्वर में)
विद्यालय की फीस नहीं जमा कर पाया, इसलिए .. खैर तुम्हें तो पता है कि मेरी माँ मेहनत
मजदूरी करके किसी तरफ..
मयंक- हाँ पता तो है, पर किताब
कॉपी की चिंता मत करना, मैं अपने स्कूल की लाइब्रेरी से इशू करके तुम्हें दे दूंगा।
रूपाली- तुम्हें पढ़ने की सुविधा
नहीं, हम पढ़ पढ़ के बोर हो रहे हैँ, स्कूल फिर कोचिंग। स्कूल कोचिंग.. बाप रे।
मयंक- ऊपर से किताबों का बोझ
और मम्मी डैडी का पकाऊ लंबा लेक्चर ने हमारा बैंड बजा रखा है।
(बेल बजती है। मयंक रौनक को किताब
पकड़ाता है और दोनों अपने अपने स्कूल की तरफ चल देते हैँ।
(20 साल बाद)
समाचार वाचक- सनसनीखेज खबर- स्थानीय
लोगों की शिकायत पर आज सिलीगुड़ी पुलिस, गैर कानूनी जुआ शराब और ऐयाशी के अड्डे पर छापा
मारती है तथा उपस्थित युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाती है। अड्डे को बुलडोज
कर दिया गया।
(इन्स्पेक्टर नशे में मदमस्त
युवक को देखकर अवाक रह जाता है।)
इन्स्पेक्टर (चकित स्वर में)-
तुमको मैंने कहीं देखा है, तुम मयंक हो?
युवक (नशे में धुत्त, धीरे से
सिर ऊपर उठाता है, कुछ याद करने का प्रयास करता है, और बोलता है)- आवाज तो कुछ जानी
पहचानी लग रही है, तुम रौनक हो?
(थोड़ी देर के लिए सन्नाटा हो
जाता है, दोनों को विश्वास नहीं हो रहा। थोड़ा भावुक से भी हो जाते हैँ, फिर मयंक लड़खड़ाते
स्वर में बोलता है।)
मयंक- तुम्हें वर्दी में देखकर
मन खुश हो गया।
रौनक (मयंक को संभालते हुए)-
पर तुमने अपनी हालत .. और ये जुआ शराब..
मयंक (लड़खड़ाते हुए)- वो सब छोड़ो।
बात बिल्कुल साफ और सीधी है। तुमने जिम्मेदारी से पढ़ाई की, उसका फल मिला। मैंने नहीं
की। उसका फल यह है। जबकि मेरे पास सब सुविधा मंहगी कोचिंग, मंहगा प्राइवेट स्कूल।
(रौनक मयंक को धीरे धीरे संभालते
हुए किनारे लेकर चला जाता है।
जीसस- मैं जीसस हूँ। किसी गुरु
या किताब या विद्यालय या भरपूर सुविधाओं मात्र से आप शिक्षित और सफल नहीं बन सकते जब
तक आप स्वयं प्रयास नहीं करेंगे। खुद से प्रयास करने वाला कभी असफल नहीं होता। स्थिति
कुछ भी हो, पर कड़ी मेहनत और सकारात्मक प्रयास करने वाले के सामने मंजिल भी झुक जाती
है।
भाग- तीन
(मशहूर व्यापारी अपने अलीशान
हवेली में अय्याशी और विलासिता का जीवन जी रहे हैँ। तभी अचानक समाचार सुनते हैँ।)
समाचार वाचक- अत्यंत दुखद खबर।
हेलिकाप्टर दुर्घटना में मशहूर व्यापारी नटवर लाल के पत्नी, बेटे, बहु और नाती सहित
कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।
(समाचार सुनते ही नटवर लाल बेहोश
होकर गिर पड़े।)
डॉक्टर ने बताया- सदमा लगा है,
इनको अकेले आराम करने दें नहीं तो तबीयत और खराब हो सकती है।
बुद्ध- नटवर लाल, उठो। तुम्हारे
जागने का समय आ गया है।
(नटवर लाल की अचानक आँखें खुली
और देखा सामने मंद मुसकुराते बुद्ध खड़े थे। नटवर लाल को विश्वास नहीं हो रहा, आँखें
खुली की खुली।)
नटवरलाल (हाँथ जोड़कर)- प्रणाम
भगवान गौतम बुद्ध। ये सब..
बुद्ध- नटवरलाल, तुमने पूरा जीवन
ऊर्जा धन और शोहरत इकट्ठा करने में लगा दिया जिससे परिवार के साथ विलासिता और सुविधाओं
का जीवन जी सको। उसके लिए हर अनैतिक और आपराधिक कुकृत्य किए। पर एक पल में सब खत्म
हो गया।
नटवर लाल (आँखों में आँसू के
साथ गिड़गिड़ाते स्वर में)- मेरा मार्गदर्शन करो भगवन, परिवार के बिना मेरी जीने की लालसा
खत्म हो गयी है।
बुद्ध- अपनी संपत्ति को जन कल्याण
में लगाओ, अस्पताल और स्कूल बनवाओ। गरीब और लाचार की मदद करो। शेष जीवन धर्मार्थ लगाओ।
तुम्हारा कल्याण हो।
(अचानक बुद्ध ओझल हो गए। नटवरलाल
चारों तरफ देखता है पर कही पर कोई नहीं। नटवर लाल चीवर धरण कर धर्मार्थ निकल गया।)
नटवर लाल- धन, पद और प्रतिष्ठा
नहीं बल्कि ईमानदार, जिम्मेदार, जागरूक और नेक इंसान बनना असली सफलता होती है।

No comments:
Post a Comment